खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी दौर पर टीम इंडिया को 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव के कंधों पर ही होगी।

इस सीरीज के लिए मयंक यादव, रियान पराग और शिवम दुबे को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। मयंक यादव और शिवम दुबे और रियान पराग का इंजरी से जूझने के कारण टीम में चयन नहीं हुआ है। पराग अभी अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दाएं कंधे की इंजरी से उबर रहे हैं। इस टीम में यश दयाल को जगह मिली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान और यश दयाल।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *