खेल डेस्क। अपने दमदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ चुके विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवम्बर 1988 को नई दिल्ली में जन्में विराट कोहली की गितनी आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है।

जन्मदिन पर आज हम आपको विराट कोहली की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपए है। उन्होंने क्रिकेट और विज्ञापनों के माध्यम से अपनी संपत्ति में मोटा इजाफा किया है। उन्हें बीसीसीसीआई से एक टेस्ट के लिए 15 लाख रुपए और वनडे के लिए 6 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट के लिए 7 करोड़ रुपए भी भरतीय बोर्ड से मिलते हैं।

मुंबई में है 34 करोड़ रुपए का आलीशान मकान
आईपीएल में आरसीबी ने इस भारतीय क्रिकेटर को 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। विराट कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा कमा रहे हैं। विराट कोहली के पास मुंबई में 34 करोड़ रुपए का आलीशान मकान भी है। खबरों के अनुसार, उनकी गुरुग्राम में भी 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कई सारी कंपनियों में इन्वेस्ट भी किया हुआ है।

कारों का भी है अच्छा कलेक्शन
विराट कोहली के पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास 70 लाख से लेकर 2.26 करोड़ रुपए तक की कई कारें हैं। विराट कोहली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल मेें भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *