खेल डेस्क। क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है, जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं होती है। ऐसा ही श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में देखने को मिला है। इस मैच की पहली पारी में मेहमान टीम केवल 42 रन पर ही ढेर हो गई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सौ साल बाद ऐसा देखने को मिला जब कोई टीम पूरी पारी में 14 ओवर भी नहीं खेल पाई हो। इससे पहले 1924 में इंग्लैंड के विरुद्ध एजबेस्टन में दक्षिण अफ्रीका की टीम 30 रन पर ढेर हो गई थी। इस पारी में दक्षिण अफ्रीका टीम केवल 12.3 ओवर ही खेल सकी थी।

श्रीलंका ने बनाया टेस्ट क्रिकेट का न्यूनतम स्कोर
अब 100 साल बाद श्रीलंकाई टीम डरबन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पारी में 13.5 ओवर ही खेल पाई और 42 रन पर सिमट गई। ये टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर 71 रन का था, जो पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में साल 1994 में बनाया था।

मार्को यानसेन ने श्रीलंका पर बरपाया कहर
इस पारी में मेजबान टीम के ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने श्रीलंका पर कहर बरपाया। उन्होंने केवल 13 रन देकर सात विकेट चटकाए। इस प्रकार श्रीलंकाई टीम टेस्ट क्रिकेट में अपने सबसे न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई। श्रीलंका की पारी उसके नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पांच ने तो खाता भी नहीं खोला। केवल कमिंडु मेंडिस (13) और लाहिरू कुमारा (10) ने सर्वाधिक रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 191 रन बनाए। कप्तान टेंबा बावुमा ने सर्वाधिक 70 रन बनाए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *