
वाराणसी । शहर में स्वाद का नया ठिकाना “एपिक्योर ऐपेटाइट मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट” का भव्य शुभारंभ जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल एवं राहुल राय के परिवारिक सदस्यों के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।रेस्टोरेंट के प्रबंध निदेशक राहुल राय ने बताया कि इंटीरियर डिजाइनिंग में अमित धींगरा और फूड कंसल्टेशन में राकेश सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीस, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन सहित विभिन्न देशों के व्यंजन परोसे जाएंगे। रेस्टोरेंट में एक साथ 120 लोगों के बैठने की क्षमता है।

उन्होंने काशी वासियों से अपील की कि जन्मदिन, सामाजिक एवं छोटे-बड़े समारोह यहां बड़े ही अच्छे से आयोजित किए जा सकते हैं।सायंकाल संजीव अग्रवाल एवं सौम्या अग्रवाल का राकेश सिंह राजपूत व राहुल राय द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अरविंन्द जैन, अभिषेक भट्टाचार्य, प्रदीप उपाध्याय, रविन्द्र गुप्ता, मुन्ना चौरसिया, प्रदीप मल्होत्रा, बृजेश लोड, लेखा चटर्जी, डॉ. वीरेंद्र केसरी, प्रमोद-सावित्री मौर्य, विशाल गुप्ता, रितेश अग्रवाल शिवपुर, स्वाति गुप्ता सहित जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सभी सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।।
