वाराणसी । मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “बनी ठनी 4.0” का भव्य आयोजन आज डायमंड होटल, भेलूपुर, वाराणसी में प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित किया गया।इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना तथा उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है। प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें महिलाओं द्वारा संचालित परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट, गिफ्ट आइटम, फूड एवं अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध रही। मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा का यह प्रयास महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को समर्पित है।

“बनी ठनी 4.0” महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और स्वरोज़गार को एक नई पहचान देने का मंच है। शाखा की अध्यक्ष आयुषी अग्रवाल, मंत्री नीता गोयनका एवं कोषाध्यक्ष कृतिका गोयल ने सभी शहरवासियों से इस प्रदर्शनी में परिवार सहित पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है।कार्यक्रम की कन्वीनर्स प्रीति केजरीवाल, किरण रतेरिया, सुजाता बजोरिया, अंजना शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में शहर की अनेक महिला उद्यमी अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पहल को सफल बनाने का आग्रह किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *