
वाराणसी । ऐतिहासिक पानदरीबा के प्रांगण में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा, श्री बरई सभा काशी एवं चौरसिया समाज बनारस के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोगों ने परिवार सहित शामिल होकर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौरसिया ने कहा कि नागपंचमी का पर्व चौरसिया समाज पूरे देश में चौरसिया दिवस एवं चौरसिया पर्व के रूप में मनाता है। यह पर्व समाज के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है। चौरसिया समाज इस अवसर को अपने कुल के जनक चौऋषि महाराज की जयंती के रूप में भी मनाता है। देश के लगभग सभी जिलों में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बनारस में विगत कई वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया ।।
