इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौता नहीं होने पर ईरान के खिलाफ बड़ा ऐक्शन ले लिया है। उन्होंने अब ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने अब बोल दिया कि ईरान ने समझौते का मौका गंवा दिया, इसलिए अब उसे आर्थिक तौर पर अलग-थलग किया जाएगा।

वहीं ईरान की मदद करने वाले देशों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई करने की चेतावनी दे डाली है। इसमें बैंक, कंपनियां, एयरपोर्ट और सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करने और कैश ट्रांसफर, करेंसी एक्सचेंज, जहाजों के रजिस्ट्रेशन और फर्जी कंपनियों के जरिए ईरान तक पहुंचने वाली आर्थिक मदद को रोकने की बात बोल दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा कर दिया है कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ है और उसके कई सैन्य कारखाने तबाह हो गए हैं। ईरान की मुद्रा की हालत बहुत खराब है और देश आर्थिक संकट में है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अमेरिका की नई आर्थिक कार्रवाई को ‘इकोनॉमिक डी-डे’करार

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की नई आर्थिक कार्रवाई को ‘इकोनॉमिक डी-डे’करार दिया है। इसका मतलब है कि अमेरिका की ओर से अब ईरान पर बहुत बड़ा आर्थिक दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने दूसरे देशों से भी ईरान की मदद बंद करने और अमेरिका के साथ इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। अमेरिका की नई कार्रवाई का प्रभाव ईरान के तेल कारोबार और पैसे के लेनदेन पर पड़ने की संभावना है। बताया जाता है कि  ईरान की कमाई का बड़ा हिस्सा तेल बेचने से आता है।

PC: opb
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *