खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अन्तिम मुकाबला कल से कोलंबो में शुरू होने वाला है। ये टीम इंडिया का घर से बाहर 300वां मुकाबला होगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगी। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। वहीं भारतीय टीम का सीरीज पर भी कब्जा हो जाएगा, जो अभी 1-0 से आगे है।  भारतीय ने गॉल में अपना 600वां टेस्ट मैच खेला था। उसने ये मुकाबला 165 रन से जीता था।

भारत ने घर में और घर से बाहर बराबर मैच खेले हैं। लेकिन, दोनों में प्रदर्शन में काफी फर्क है। टीम ने घरेलू मैदानों पर 41% मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं विदेशी मैदानों पर 21% मैचों ही जीत दर्ज कर सकी है। कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के खेलने पर सस्पेंस है। खबरों की मानें तो उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह पर सारांश जैन को डेब्यू करने मौका दिया जाएगा। गॉल टेस्ट में कुलदीप ने 25 ओवर गेंदबाजी कर केवल एक विकेट हासिल किया था।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा।

PC:  cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *