खेल डेस्क। शेफाली वर्मा  (64 रन) की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर 10वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।  टीम इंडिया ने चार बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट के फाइनल में  प्रवेश किया है।

 वनडे के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम  इंडिया को 2012, 2016 और 2022 में  जीत मिली। वहीं  2018 और 2024 में उप विजेता के रूप में संतोष करना पड़ा है।  दुबई में गुुरुवार रात खेले गए मैच में  भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया।  शेफाली वर्मा ने 40 गेंद पर 64 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन और  ऋचा घोष ने 21 रन का योगदान दिया। 

जवाब में बांग्लादेश की महिला की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दीप्ति शर्मा ने  भारत की ओर से एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। नंदनी शर्मा को आखिरी ओवर में 2 विकेट मिले। शेफाली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मुकाबला
महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को रात 8 बजे से दुबई में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना इस मुकाबले में  दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरा सेमीफाइनल आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 

PC: cricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *