खेल डेस्क। नीतीश कुमार रेड्डी (तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन ( 22 बॉल पर 57 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत से भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने 160 रन के टारगेट को 14.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।  मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे टी20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

बुमराह ने 25 रन देकर 1 विकेट झटका
मंगलवार रात खेले गए मैच में बुमराह ने 4 ओवरों में केवल 25 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने मैच का पहला ओवर बिना कोई रन दिए मेडन डाला, जो उनके टी20 कॅरियर का कुल 13वां मेडन ओवर था। बुमराह ने भारतीय टीम के लिए मैच में पहली बार ओवर मेडन डाला हो। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने अपने कॅरियर के 97वें मैच में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। नगारवा ने अपने टी20 कॅरियर में अभी तक 12 मेडन ओवर डाले हैं। भुवनेश्वर कुमार (10 मेडन) इस मामले में  तीसरे स्थान पर हैं। 

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *