खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 का दूसरा दिन भारत के लिए अभी तक अच्छा साबित हुआ है। आज भारत ने चार पदक अपने नाम किए हैं। इससे भारत के अब तक कुल छह मेडल हो चुके हैं। इन छह में से तीन पदक निशानेबाजी (शूटिंग) में मिले हैं।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी देश को पहला पदक मिला है। सुचिका तरियाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इसके सुचिका तरियाल एशियन गेम्स में इस खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।

हालांकि अभी तक भारत के खाते में स्वर्ण पदक नहीं आया है। सुचिका तरियाल ने महिलाओं की 60किग्रा ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्पर्धा में कांस्य जीता। सेमीफाइनल में उन्हें सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ 2-0 से हार मिली है। इस बात के एशियन गेम्स में भारत को कई एथलीटों से पदकों की उम्मीद है। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *