खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए हैं। हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं रुद्राक्ष बालासाहब पाटिल ने 230.9 अंक के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन ने अपने नाम किया। चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक हासिल कर स्पर्ण पदक जीता। भारत की मेंस कबड्डी टीम ने मेजबान जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कीञ अपने ग्रुप-ए के मुकाबले में मेजबान जापान को भारतीय टीम ने 49-23 से हरा दिया है। भारतीय टीम ने 26 अंकों के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पूल मैच में इंडोनेशिया को बड़े अंतर से हराया। भारतीय टीम ने ये मुकाबला 17-1 से जीता। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पुरुषों के बैडमिंटन टीम मुकाबले में भारत ने क्लीन स्वीप किया। 

श्रीकांत किदांबी ने बांग्लादेश के अल अमीन जुमार को हराया
श्रीकांत किदांबी ने अल अमीन जुमार के खिलाफ पहला गेम 21-15 से जीता और फिर दूसरे गेम में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इसे 21-9 से अपने नाम कर लिया। इससे भारत ने टीम मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई ली। इससे भारतीय टीम टीम इवेंट के अगले दौर में पहुंच गई है। पहले दौर में भारत के लक्ष्य सेन ने बांग्लादेश के अयमन इब्न जामन को सीधे गेमों में हराया। लक्ष्य ने पहला गेम 21-4 से और दूसरा गेम 21-12 से अपने नाम किया। 

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *