खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन  भारत को शूटिंग में 13वां मेडल मिला है। भारतीय टीम ने शॉटगन शूटिंग के महिला ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने मिलकर 328 अंक हासिल किए। चीन 346 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रहा।

कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें 4 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। एशियन गेम्स 2026 भारत को शूटिंग में 13वां मेडल मिला है। इससे पहले 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं। महिला ट्रैप टीम इवेंट में आशिमा ने 125 में से 106 और मनीषा ने 104 अंक बनाए।

नीरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 118 अंक हासिल कर भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीरू व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में कतर की रेय बासिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *