खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (नाबाद 72) और अमीर जांगू (नाबाद 42) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ गुवाहटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विशाल स्कोर की ओर से कदम बढ़ा लिए हैं। मेहमान टीम ने 31 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 244 रन बना लिए हैं।

जॉन कैंपबेल ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कैंपबेल ने 65 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके साथ ही उनके नाम वेस्टइंडीज के बल्लेबाज के तौर पर भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कैंपबेल ने करीब 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

गुरनूर बरार ने जॉन कैंपबेल को 101 रन पर आउट किया। नमन धीर ने उनका कैच पकड़ा।। इससे पहले भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रिकॉर्डों पॉवेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 1999 में सिंगापुर में भारत के खिलाफ 72 बॉल पर शतक लगाया था। इसके बाद साल 2002 में मार्लन सैमुअल्स ने 73 बॉल पर शतक जड़ने में सफलता हासिल की थी। जॉन कैंपबेल 68 बॉल पर 101 रन बनाए। उनके बल्ले से इस दौरान 9 चौके और पांच छक्के आए। 

शुभमन गिल से केवल 20 पॉइंट पीछे हैं विराट कोहली
दूसरी और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में खेली गई नाबाद 139 रन की पारी के दम पर आईसीसी की वनडे बैटर्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली के अब 796 रेटिंग पॉइंट हैं। वह शीर्ष पर मौजूद शुभमन गिल से केवल 20 पॉइंट पीछे हैं। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *