खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन आज 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। कुमकुम महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। कुमकुम ने गोल्ड के मुकाबले में साउथ कोरिया की ओह ये जिन को शूटआउट में शिकस्त दी।

तीरंदाजी में ये भारत का पांचवां गोल्ड है। भारत अब तक एशियन गेम्स के इस संस्करण में कुल 77 मेडल अपने नाम कर चुका है। इनमें 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं। शूट-ऑफ में ओह ये जिन ने 8 का निशाना लगाया, जबकि कुमकुम ने 10 अंक हासिल कर गोल्ड जीता। महिला रिकर्व फाइनल के पांचवें सेट में भारत की कुमकुम मोहोड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों तीरों पर 10-10 अंक अपने नाम किए। वहीं साउथ कोरिया की ओह ये जिन 9-9-9 ही हासिल कर सकी। कुमकुम ने सेट 30-27 से जीता। पांच सेट के बाद स्कोर 5-5 से बराबर रहने से गोल्ड के लिए शूट-ऑफ का सहारा लिया गया। 

आज पुरुष क्रिकेटर और हॉकी में है गोल्ड की उम्मीद
इसमे भारतीय तीरंदाज ने बाजी मारी। भारत को आज भी कई गोल्ड मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट में भारतीय टीम का सामना गोल्ड के मुकाबले में पाकिस्तान से होगा। इस मैच में भारतीय टीम को गोल्ड का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं पुरुष हॉकी टीम से भी आज गोल्ड की उम्मीद है।  पुरुष हॉकी के फाइनल में भारत की टक्कर मलेशिया से होगी। ये मैच दोपहर साढे़ तीन बजे से शुरू होगा। 

PC: Twitter 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *