खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्र‍िया सरोज 4 दिसंबर 2026 को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की इस शादी के लिए घरवालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच रिंकू और प्रिया सरोज की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है।

खबरों के अनुसार, इस शादी में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी,  बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के साथ-साथ प्रशासन और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है। ये शादी आगामी चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है।

शादी में सपा के सभी सांसद और विधायक के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सुप्रिया सुले और कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। लखनऊ में रमाडा होटल के साथ ही वीवीआईपी के लिए होटल ताज में भी कमरे बुक हो गए हैं। आपको बता दें कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। 

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *