खेल डेस्क। स्मृति मंधाना आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रेगुलर कप्तान के तौर पर आज से शुरुआत करने वाली है। आज से भारत और जिम्बाब्वे के बीच  तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।  इस सीरीज में स्मृति के पास  एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। ऐसा रिकॉर्ड आज तक मेंस या वुमेंस क्रिकेट में दुनिया का कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर पाया है।

भारतीय टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में मेंस खिलाड़ियों से भी आगे निकल गई हैं।  अब उनके पास अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने का मौका है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें अब केवल 133 रन बनाने होंगे।  भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना  अब तक 179 मैचों की 172 पारियों में 2 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 4867 रन बना चुकी हैं। अब उनके पास टी20 क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने का  ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए केवल 133 रनों की जरूरत है, जिसे वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज में पूरा कर सकती हैं।

ये है टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होगी। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज आयोजित हो रही है।  टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे।  दो मैच 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद  वडोदरा में दोनों टीमों के बीच 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *