खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच मैचों टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच आज क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में भारतीय समय के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे मैच से शुरू होगा। टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए 31 मुकाबलों में से 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है।

वहीं एक मैच टाई रहा है। न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में अब तक खेले गए 12 मैचों में भारत को पांच मैचों में जीत मिली है। वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच टाई रहे हैं। क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होने के कारण रहा पर रनों की बारिश होगी। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी को आज भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है। वहीं भुवनेश्वर कुमार लम्बे समय बाद फिर से भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह। 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: मिचेल सैंटनर (कप्तान),  फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *