खेल डेस्क। तिलक वर्मा  (नाबाद 51) और नीतीश कुमार (नाबाद 26) के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 69 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए 5 टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में चार विकेट से जीत हासिल की। भारतीय टीम ने ये लक्ष्य छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार ने 69 रनों की साझेदारी कर अन्तरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में भारत के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने इस मामले में कार्तिक और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की थी। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर ये अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके ओर एक छक्का लगाया। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। इससे पहले अभिषेक ने आज इस साल अपने एक हजार रन पूरे किए। 

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे
ग्लेन फिलिप्स (70रन) और बेवॉन जैकब्स (58 रन) की अर्धशतकीय पारियाें के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्‌डी  एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

PC: cricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *