इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दुनिया की महाशक्ति ने पाकिस्तान को कथित रूप सेर बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री की आपूर्ति करने वाले चार इकाइयों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आज हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार, चार संस्थाओं को नामित कर रहे हैं, जो सामूहिक विनाश के हथियारों और उनके वितरण के साधनों को लक्षित करते हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि इसमें से तीन संस्थाएं पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और एक बेलारूस में स्थित हैं। इन चारों इकाइयों ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के लिए मिसाइल-प्रायोज्य सामग्रियों की आपूर्ति की है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि बेलारूस स्थित मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट और चीन स्थित शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड पर अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है।

PC: ubuy
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *