इंटरनेट डेस्क। इजराइल-हमास संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमास को पूरी तरह से समाप्त करने की ठान बैठे इजरायल ने अमेरिकी की चेतावनी के बावजूद एक फिर से राफा में हमास के ठिकानों पर हमला किया है।

इस हमले में कम से कम 35 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपात सेवा अधिकारी की ओर से इस प्रकार का दावा किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इजरायली सेना के इस हमले में कम से कम 35 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

खबरों के अनुसार, अधिकारी ने जानकारी दी कि दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर के एक क्षेत्र में इजरायली सेना की ओर से हवाई हमले किए हैं। इजरायली सेना की ओर से भी इस बार की पुष्टि की गई है। उसने बताया कि उसकी वायु सेना की ओर से राफा में हमास के एक ठिकाने पर हमला किया गया है। इजरायली वायु सेना की ओर से हमला सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया है।

PC:livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *