वाशिगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी सेना के बारे में झूठी सूचना फैलाने, मानहानि के साथ-साथ रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की मांग करने वाले न्यूज आउटलेट के खिलाफ एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए। जिसके मद्देनजर अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग न्यूज ने वहां अस्थायी रूप से अपने पत्रकारों के काम नहीं करने को कहा है।

मीडिया आउटलेट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा ब्लूमबर्ग न्यूज रूस में अपने पत्रकारों के काम को अस्थायी रूप से बंद कर देगा क्योंकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में स्वतंत्र रिपोर्टिंग को अपराध की श्रेणी में रखने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉरपोरेट के स्वामित्व वाले आउटलेट सीएनएन और ब्रिटेन सरकार द्बारा वित्त पोषित आउटलेट बीबीसी ने इसी तरह की घोषणाएं कीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *