खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को जीत दर्ज करने में काफी पसीना बहाना पड़ा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है। इस मैच में दो विकेट हासिल करने वाले रसेल अब ड्वेन ब्रावो के क्लब में शामिल हो गए। उन्होंने मैच में अपने पचास विकेट पूरे किए।

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए मैच में रसेल ने 3 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के दम पर वह ड्वेन ब्रावो के बाद वेस्टइंडीज की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा रन और 50 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

ब्रावो ने अपने अन्तरराष्ट्रीय टी20 कॅरियर के 91 मैचों में 1255 रन बनाने के साथ ही 78 विकेट हासिल किए हैं। आंद्रे रसेल 76 मैचों में 970 रन बनाने के साथ ही 51 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *