( रोहित सेठ)

वाराणसी :- पिंडरा क्षेत्र के श्री संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज खालिसपुर के छात्र अनुज कुमार मिश्रा ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94.17 % प्राप्त कर जिले में पांचवा स्थान तथा पिंडरा ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुज के पिता सुशील कुमार मिश्रा एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक और माता शीला देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र है।

अनुज का सपना आगे चलकर आईएएस बनना है। अनुज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। अनुज के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व उनकी बड़ी बहन हर्षिता मिश्रा है ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *