इंटरनेट डेस्क। दुनिया के खेल प्रेमियों को अब पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने का इंतजार है, जो 26 जुलाई से होगा और 11 अगस्त तक जारी रहेगा। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने कुल 7 पदकों पर कब्जा किया था।

नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक पर निशाना जमाने पर में सफल रहे थे। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि सरकार की ओर से गोल्ड मेडल, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एथलीटों को इनाम के तौर पर कितनी राशि दी जाती है।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की ओर से पदक विजेताओं को कोई पैसा नहीं मिलता है। हालांकि देश या राज्य सरकार की ओर से उन्हें राशि दी जाती है। आपको बता दें कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की सरकार एथलीटों को 75 लाख रुपए, रजत पदक जीतने पर 50 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 30 लाख रुपए का इनाम दिया जाता है। वहीं राज्य सरकार की ओर से भी अपनी ओर से पदक विजेताओं को राशि दी जा सकती है।

PC:indiatoday

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *