ब्यूनस आयर्स : रूसी युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लातिन अमेरिका से समर्थन हासिल करने के अपने अभियान पर जोर देते हुए अर्जेंटीना और चिली के नेताओं से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”मैं एक महत्वपूर्ण क्षेत्र – लातिन अमेरिका के साथ संबंध निरंतर बनाए रखना चाहता हूं। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के साथ जेलेंस्की की बातचीत इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो और ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई के साथ वार्ता के करीब दो सप्ताह बाद हुई है।

उस वक्त, जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा था कि लासो और जियामाटेई के साथ बातचीत ने ”लातिन अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने की हमारी नयी नीति की शुरुआत को चिह्नित किया है। अर्जेंटीना की सरकार ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि फर्नांडीज ने यूक्रेन के नेता के साथ 35 मिनट बात की, जिसमें उन्होंने रूस के साथ होने वाली किसी भी बातचीत में मदद की पेशकश की। विज्ञप्ति के अनुसार, लातिन अमेरिकी और कैरिबियाई राष्ट्रों के समुदाय के वर्तमान प्रमुख के रूप में, फर्नांडीज ने जेलेंस्की से कहा, ”लातिन अमेरिका शांतिप्रिय महाद्बीप है जो बलप्रयोग को खारिज करता है और संघर्षों को हल करने के लिए बातचीत पर जोर देता है।

युद्ध से पहले, फर्नांडीज रूस के साथ संबंध सुधारने की दिशा में अग्रसर थे। फरवरी की शुरुआत में मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में फर्नांडीज ने कहा था कि अर्जेंटीना को रूस के लिए ”लातिन अमेरिका का प्रवेश द्बार बनना चाहिए। फर्नांडीज ने बाद में रूस के आक्रमण की निदा की। बोरिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जेलेंस्की के साथ बातचीत में उन्होंने ”अपनी एकजुटता और आक्रमण की अंतरराष्ट्रीय संगठनों में निदा का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की। बोरिक ने कहा, ”दक्षिण अमेरिका में यूक्रेन का एक मित्र है। जेलेंस्की ने लिखा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए बोरिक को धन्यवाद दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *