मेबेन (अमेरिका) : उत्तर कैरोलाइना में एक पिता अपने बच्चे को कार में गर्मी में छोड़कर काम पर चला गया और जब वह लौटा तो उसे बच्चा मृत मिला। मेबेन पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों को एक विनिर्माण संयंत्र से किसी को दिल का दौरा पड़ने के बारे में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी पहुंचे तो सीपीआर दी जा रही थी लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस बच्चे का पिता संयंत्र में काम करता है और वह बच्चे को कार में छोड़कर चला गया था। जांचकर्ताओं को अभी यह नहीं पता चला है कि बच्चा कितनी देर कार में रहा। पुलिस ने बच्चे या पिता का नाम जाहिर नहीं किया है। शुक्रवार दोपहर तक कोई आरोप नहीं लगाए गए और जांच चल रही है। मेबेन उत्तरी कैरोलाइना राज्य की राजधानी रैलीघ से करीब 70 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *