मिनीपोलिस : अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से संबंधित नागरिक अधिकार उल्लंघन मामले में मिनीपोलीस शहर के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को बृहस्पतिवार को सजा सुनाई जाएगी। शॉविन ने इस मामले में दिसंबर में अदालत के समक्ष 20 से 25 साल की सजा सुनाए जाने पर सहमति जताई थी। अमेरिका के जिला न्यायाधीश पॉल मैग्नसन अंतिम निर्णय लेंगे। अभियोजकों ने शॉविन को 25 वर्ष जबकि बचाव पक्ष ने 20 साल के कारावास की सजा देने की अपील की है।

शॉविन को सजा दिए जाने को लेकर एक समझौता हुआ है, जिसके तहत उसे संघीय कारागार में अधिक अनुकूल परिस्थितियों में स्थानांतरित किए जाने के दौरान समय दिया जाएगा। गौरतलब है कि 25 मई, 2020 को मिनीपोलिस में पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद शॉविन ने फ्लॉयड को सड़क पर पटककर उनकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया था। इस दौरान कुछ देर तड़पने के बाद फ्लॉयड (46) की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद रोष फैल गया था, जिसके बाद शॉविन समेत आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *