वाशिगटन : अमेरिका के वायु सेना सचिव फ्रैंक केंडल ने कहा है कि अमेरिका और चीन को संभावित परमाणु संकट से बचने के लिए दोनों देशोंके बीच बेहतर सांस्कृतिक समझ की जरूरत है।

श्री केंडल ने बुधवार को एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में एक चर्चा के दौरान कहा, मुझे लगता है कि हमारे और चीनियों के बीच जो सांस्कृतिक अंतर है, वह हमारे और रूसियों के बीच के अंतर की तुलना में बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा, हमें बात करने की ज़रूरत है, हमें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम होने की ज़रूरत है, हमें एक-दूसरे की प्रेरणाओं और प्रोत्साहनों को समझने की ज़रूरत है और हम एक-दूसरे को कैसे देखते हैं तथा हमें अस्थिरताओं को दूर करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *