कोलंबो | एशियाई क्रिकेट परिषद ने कहा है कि श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के कारण एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा, जबकि मेजबानी के अधिकार श्रीलंका के पास ही रहेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, श्रीलंका में एशिया कप की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास किया गया था। बहुत सोच विचार के बाद आयोजन स्थल को यूएई में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यूएई नया स्थल होगा जबकि श्रीलंका मेजबानी के अधिकार बरकरार रखेगा।

उन्होंने कहा, एशिया कप का यह संस्करण अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एशियाई देशों को आईसीसी विश्व कप के लिए तैयार करने में मदद करेगा, और मैं एसएलसी और अमीरात क्रिकेट बोर्ड को उनकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।
एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को सौंपी गयी थी, लेकिन कोरोना के कारण पहले यह आयोजन 2021 के लिये और फिर 2022 के लिये स्थगित कर दिया गया। अंतत: श्रीलंका के आर्थिक संकट के कारण इसे यूएई में स्थानांतरित किया गया है जहां यह 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *