इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान से अब एक लूट का ऐसा मामला प्रकाश में आय है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां के पंजाब के गुजरांवाला में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, यहां पर एक महिला ने सुहागरात के दिन पति के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जो उसे हमेशा याद रहेगा। यहां पर सुहागरात के दिन दुल्हन अपने पति के लिए कमरे में दूध लेकर आई थी। दूध में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीने के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद दुल्हन घर से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। इस संबंध में दूल्हे ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाा है।
दूल्हे ने अपनी पत्नी पर पैसे और कीमती सामान लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। इससे पहले पाकिस्तान में इसी प्रकार की एक घटना मुल्तान से भी सामने आ चुकी है।
PC:herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
