खेल डेस्क। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में बड़ा कारनामा किया है। गोवा के इस ऑलराउंडर ने आज गोवा क्रिकेट संघ अकादमी मैदान पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए हैं।

PC:cricketaddictor

उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में पारी में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। अर्जुन की गेंदबाजी के सामने अरुणाचल प्रदेश की पारी केवल 84 के कुल स्कोर पर सिमट गई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने इस पारी में 25 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

PC:istock.

उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी कॅरियर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। अर्जुन ने अरुणाचल के कप्तान नबाम अबो के पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज नीलम ओबी, जय भावसार, चिन्मय पाटिल और मोजी एट को पवेलियन की राह दिखाई। अर्जुन तेंदुलकर ने नौ ओवर के स्पेल में पांच विकेट हासिल करने का कारनामा किया।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *