बर्मिंघम : भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। भारत ने फ़ाइनल में पहुंचकर अपने लिए कम से कम लॉन बॉल में पहला राष्ट्रमंडल पदक सुनिश्चित कर लिया है। महिला फोर्स सेमीफाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 16-13 से और दक्षिण अफ्रीका ने फिजी को 16-14 से पराजित किया। फाइनल मंगलवार को शाम सवा पांच बजे खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *