खेल डेस्क। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में आज से शुरू हो रहे बॉर्डर-गास्वकर ट्रॉफी के पहले मैच में टॉस जीत लिया है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में दो क्रिकेटरों को डेब्यू करने का मौका दिया है। ये दोनों ही क्रिकेटर हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाज रूप में चुना है। चौंकाने वाली बात ये है कि पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन को जगह नहीं मिली है।

दोनों ही टीमें इस प्रकार हैं: भारत: 1 यशस्वी जयसवाल, 2 केएल राहुल, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 विराट कोहली, 5 ऋषभ पंत, 6 ध्रुव जुरेल, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 नितीश कुमार रेड्डी, 9 हर्षित राणा, 10 जसप्रित बुमरा, 11 मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: 1 नाथन मैकस्वीनी, 2 उस्मान ख्वाजा, 3 मार्नस लाबुशेन, 4 स्टीवन स्मिथ, 5 ट्रैविस हेड, 6 मिशेल मार्श, 7 एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), 8 पैट कमिंस (कप्तान), 9 मिशेल स्टार्क, 10 नाथन लियोन, 11 जोश हेजलवुड।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *