लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के शाही आवास विडसर कैसल के मैदान में पिछले साल क्रिसमस के अवसर पर अवैध तरीके से घुसने वाले 20वर्षीय एक ब्रितानी सिख पर मंगलवार को राजद्रोह के आरोप लगाए गए। साउथैम्टन निवासी जसवंत सिह चैल को हत्या की धमकी देने और घातक हथियार रखने के मामले में आरोपी बनाया गया है।

चैल स्वयं को एक ”भारतीय सिख बताता है और उसका कहना है कि वह 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी की ”हत्या करना चाहता था। वह इस समय पुलिस की हिरासत में है और उसे लंदन की वेस्टमिस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में 17 अगस्त को पेश किया जाएगा। पुलिस बल ने बताया कि मेट्रोपोलिटन पुलिस की आतंकवाद रोधी कमान की जांच के बाद जसवंत पर ये आरोप लगाए गए हैं। चैल के खिलाफ 1842 राजद्रोह कानून की धारा दो (महारानी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हथियार या कोई घातक वस्तु रखने या उससे निशाना लगाने) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *