नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बîमघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई देते हुए कहा कि उनके सुनहरे कैरियर में यह पदक एक और उपलब्धि है । तूलिका को महिलाओं के 78 किलो वर्ग में स्कॉटलैंड की सारा एडलिगटन ने फाइनल में हराया ।
Tulika Maan shines at the Birmingham games! Congratulations to her on winning the Silver medal in Judo. This medal is yet another accolade in her distinguished sporting career. Wishing her the very best for her upcoming endeavours. pic.twitter.com/18AAHaMV0t
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ,” तूलिका मान बîमघम खेलों में चमकी । जूडो में रजत पदक जीतने पर बधाई । उनके सुनहरे खेल कैरियर में यह पदक एक और उपलब्धि । उन्होंने आगे कहा ,” भविष्य के लिये उन्हें शुभकामना । प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश एकल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाने वाले सौरव घोषाल को भी बधाई दी । उन्होंने कहा ,” सौरव घोषाल को सफलता की नयी ऊंचाइयां छूते देखना अच्छा है। बîमघम में जीता यह कांस्य पदक खास है । उन्हें बधाई । उम्मीद है कि इससे भारतीय युवाओं में स्क्वाश की लोकप्रियता बढेगी ।
