खेल डेस्क। पर्थ टेस्ट मैच में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में खेले गए दूसरे मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच में हेड ने 140 रनों की पारी खेली। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का ये स्टार क्रिकेटर टीम इंडिया के खिलाफ सफेद, लाल और गुलाबी गेंद, तीनों से शतक जमाने वाला पहला बल्लेबाज बन गया है। उन्होंने गुलाबी गेंद से पहले टीम इंडिया के खिलाफ वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में शतक जमाया था। इससे पहले पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार क्रिकेटर ने आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ लाल गेंद से शतक लगाया था।

PC:espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *