खेल डेस्क। भारतीय टीम की आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। ये झटका बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के रद्द होने से लग सकता है।

बारिश के कारण 14 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाले टेस्ट मैच के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर बनी हुई हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना के लिए टीम इंडिया के लिए ये मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के अनुसार, गाबा टेस्ट के पांचों दिन बारिश होने की संभावना है।

मैच के पहले दिन 50 फीसदी से ज्यादा, दूसरे और तीसरे दिन 40-40 फीसदी, चौथे दिन 30 फीसदी और पांचवें दिन 40 फीसदी बारिश होने की संभावना है। मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो ये क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी बड़ा झटका होगा।

PC:espncricinfo.com
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *