वाराणसी :- विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को नमामि गंगे के द्वारा नीचीबाग स्थित होटल काशिका के निकट नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक उज्जवल वर्मा के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों एवं कांवरिया बंधुओं में निःशुल्क फलाहार, मिष्ठान एवं शर्बत का वितरण किया गया। वही नमामि गंगे के इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे और नमामि गंगे के टीम का हौसला अफजाई किया और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश प्रभारी श्री शैलेश वर्मा, नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक उज्जवल वर्मा, योगेश वर्मा,एस बी दुर्गोंत्सव समिति के अध्यक्ष लखन शर्मा, संजय खरवार, अर्पित अग्रवाल, विकास अरोड़ा, गोविंद जी, शाजू अली, जीशान अहमद, आकाश कुमार, गोविंद यादव, एवं निशांत कुमार के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे ||
