इंटरनेट डेस्क। ब्रिटेन में दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर नताली शॉटर नाम की महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा बर्तरता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति द्वारा पार्क में बेहोश पड़ी महिला के साथ बर्बरता की। उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हुई। फुटेज में आरोपी महिला के साथ शर्मनाक वारदात करता नजर आया। इस पुराने मामले में कोर्ट ने अब आरोपी को सजा सुना दी है।

खबरों के अनुसार, 17 जुलाई, 2021 की सुबह 35 वर्षीय मोहम्मद इडो ने वेस्ट लंदन के साउथॉल पार्क में एक बेहोश महिला के साथ न सिर्फ बलात्कार कर हत्या कर दी। इस दौरान उसने महिला के साथ मारपीट भी की।

तीन बच्चों की मां थी मृतक महिला
खबरों के अनुसार, 37 वर्षीय नताली शॉटर तीन बच्चों की मां थीं और रात को अकेले बाहर गई थीं। सीसीटीवी फुटेज फुटेस से पता चला कि पार्क में नताली शॉटर को इडो ने एक बेंच पर पड़े देखा था और उसके बाद 15 मिनट तक उसके साथ भयंकर हिंसा की। इस दौरान इडो ने नताली के बेहोश शरीर के साथ शर्मनाक वारदात की।

पुलिस जांच में हुआ था ये चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि नताली की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई, जो इडो द्वारा की गई यौन हिंसा के कारण हुआ था। इस मामले में अब कोर्ट ने इडो को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके तहत उसे अब 10 साल और आठ महीने की सजा भुगतनी होगी।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *