महिला मोर्चा की बहनें 11 को पुलिसकर्मियों को बांधेंगी राखी


महानगर, जिला महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न


वाराणसी 8 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पार्टी द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला मोर्चा की बहनें 11 अगस्त को पुलिस भाइयों को अपने अपने क्षेत्र के चौकी एवं थानों पर राखी बाधेंगी, वहीं 14 अगस्त को सायं 5 बजे भाजपा महानगर की ओर से भारत माता मंदिर परिसर से लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा तक निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में भागीदारी करेंगी। इसके अलावा पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलने वाले सभी कार्यक्रमो में बढ़ – चढ़कर हिस्सेदारी करेंगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जितने भी कार्यक्रम आए हैं, उसे हम सभी बहनें पूरी ईमानदारी से मिल जुलकर सफल बनायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने की।
बैठक का संचालन ने महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय मंत्री एवं काशी क्षेत्र की कार्यक्रम संयोजक पूजा दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नम्रता चौरसिया, पूजा दीक्षित, डॉक्टर रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, रेखा चौहान, आरती पाठक, प्रीति पुरोहित, नेहा कक्कड़, रिचा सिंह, सहित जिले एवं महानगर के सभी मंडलों की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

भवदीय
किशोर कुमार सेठ
मीडिया प्रभारी
भाजपा महानगर, वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *