दिनांक 11 अगस्त गुरुवार को विधायक वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने अपने आवास शिवाजी नगर कॉलोनी, महमूरगंज पर जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई की।

जनसुनवाई में
विधायक सौरभ श्रीवास्तव को सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्यादातर समस्याएं जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, अनाधिकृत कब्जा, बिजली बिल आदि से संबंधित रहीं। कुछ शिकायतों का विधायक जी ने तत्काल निस्तारण कराया। कुछ के लिये अधिकारियों को पत्र लिखा।

जनसुनवाई में सहयोग हेतु विधायक के साथ थे कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *