वाराणसी, 20 अगस्त 2022 –

जनपद में चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार सुदृढीकरण हो रहा है। इस क्रम में शनिवार को दुर्गाकुंड शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहला पूर्ण एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी (उदरभित्ति से होकर गर्भाशय का शल्यक्रिया द्वारा अलग कर देना) का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ।
सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने कहा बताया कि दुर्गाकुंड सीएचसी पर रोगी गुड्डी (40) पिछले छह महीनों से असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव से पीड़ित थी। वह चिकित्सक सलाह पर जांच व इलाज करवाती रही लेकिन इसका कुछ सकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा। कुछ दिन पूर्व वह दुर्गाकुंड सीएचसी पर जांच व उपचार के लिए आई तो उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने एडिनोमायोसिस (ग्रंथिपेशी-अबुर्दता) दिखाया। जनपद के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह का पहला ऑपरेशन हुआ जो कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ निकुंज कुमार वर्मा की देखरेख और दुर्गाकुंड सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सारिका राय के द्वारा किया गया। डॉ सारिका ने बताया कि एडिनोमायोसिस, एक स्थिति जब गर्भाशय की आंतरिक परत (एंडोमेट्रियम) गर्भाशय की मांसपेशियों की दीवार में बढ़ती है। इसके परिणामस्वरूप दर्दनाक और भारी मासिक धर्म रक्तस्राव होता है। गंभीर स्थिति होने पर गर्भाशय का ऑपरेशन कर निकाल दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *