सिंगापुर: सिंगापुरसमलैंगिक यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद्द कर देगा जिससे देश में ऐसे संबंध कानूनी रूप से वैध हो जायेंगे।
प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने राष्ट्रीय टीवी पर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा , ” 377ए कानून को खत्म करने से देश के कानून वर्तमान सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप हो जायेंगे और मुझे उम्मीद है कि समलैंगिक सिगापुरियों को कुछ राहत मिलेगी। भारत, ताइवान और थाईलैंड के बाद सिगापुर ऐसा देश होगा जहां समलैंगिक यौन संबंध कानूनी रूप से वैध होंगे। । बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिगापुर में एलजीबीटी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम को ‘मानवता की जीत बताया है।
