वाशिगटन : अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक छोटे-से शहर प्लीजैंटन ने पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह अमेरिका में भारत की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है।

भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों के समुदाय के सदस्यों द्बारा आयोजित, ”आजादी का अमृत महोत्सव में प्लीजैंटन शहर की मेयर कार्ला ब्राउन ने भी हिस्सा लिया। प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित और डीआंजा कम्युनिटी कॉलेज में हिदी भाषा की प्रोफ़ेसर नीलू गुप्ता ने तिरंगा फहराया। खाड़ी क्षेत्र में हिदी और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें 2021 में यह पुरस्कार मिला। ब्राउन ने अपनी टिप्पणी में आशा व्यक्त की कि यह आयोजन शहर में विभिन्न संस्कृतियों के कई और समारोहों की शुरुआत के रूप में काम कर सकता है।

उन्होंने कहा, ”जब हम मित्रों और पड़ोसियों के नाते एकजुट होते हैं तो विभिन्न संस्कृतियों और मूल्य प्रणालियों के बारे में सीखते हैं और उन्हें अपनाते हैं। एक समुदाय के रूप में हम यहां आजादी के बाद से 75 वर्षों में भारत की आजादी की राह और उसकी अविश्वसनीय उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। नीलू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, ”मैं प्लीजैंटन के इतिहास में इस तरह के एक प्रमुख, ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने को लेकर बहुत आभारी हूं। मैं नगर प्रशासन को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

प्लीजैंटन में लंबे समय से निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक और सक्रिय रोटरी सदस्यों गैरी और नैन्सी हैरिगटन ने अमेरिकी ध्वज भी फहराया। गैरी और नैन्सी हैरिगटन ने कहा, ”प्लीजैंटन के भारतीय समुदाय ने हमेशा नैन्सी और मुझे आकर्षित किया है। मुझे रोटरी क्लब के माध्यम से भारत में और अधिक परियोजनाओं को जारी रखने की उम्मीद है। वहां प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों में मौजूद डॉ. वीना पुरी ने कहा, ”मेरे पिताजी, श्री सत्यपाल मेहता, पहले स्वतंत्रता दिवस पर हमारे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ लाल किले में थे। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘स्काउट्स ऑफ अमेरिका ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल रीना गुप्ता और मंजू मिश्रा ने कहा, ”प्लीजैंटन शहर में इस ऐतिहासिक, देशभक्ति के क्षण को आयोजित करने और इससे मूर्त रूप देने वाली टीम का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *