लुसाने : टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

इसी के साथ नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख, स्विटजरलैंड में होगी। वह अब 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। अमेरिका के ओरेगॉन में इस साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज की यह पहली प्रतियोगिता थी। विश्व चैंपियनशिप में कमर में चोट लगने के बाद वह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे। नीरज का 89.08 मीटर का प्रयास उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। हरियाणा के पानीपत से आने वाले नीरज डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। साथ ही वह डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय भी बने।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *