विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मारुति नगर कॉलोनी व अन्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जनता जनार्दन से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया।

उन्होंने सामनेघाट स्थित नाले से अंदर आ रहे मां गंगा के जल की गति का भी निरीक्षण किया।

विधायक ने कहा कि “हम आने वाली समस्या से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जनता को किसी तरह की समस्या नही होने दी जाएगी।”

निरीक्षण हेतु विधायक के साथ थे श्री अमित सिंह चिंटू, श्री अभय द्विवेदी, श्री चंद्रशेखर दूबे, श्री हर्ष तिवारी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *