सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्यक्रम शिवपुर विधानसभा के ग्राम सभा गोईठहां में चलाया गया जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई जिसमें संतोष प्रजापति, बेबी राजभर, कपिल राजभर, कल्लू राजभर, नवमी पटेल, संगीता प्रजापति, को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई जिसमें वाराणसी महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर ने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित 27 सितंबर को सावधान यात्रा व विशाल जनसभा अजगरा विधानसभा के ग्राम सभा मुनारी के मैदान, में आयोजित किया गया है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसकी तैयारी जोरों से चल रही है जिसमें संतोष प्रजापति को सावधान यात्रा का ग्राम सभा गोईठहां का प्रभारी बनाया गया है
जिसमें मुख्य रुप से वाराणसी महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर, दशरथ राजभर, संदीप राजभर, संतोष प्रजापति, गौतम राजभर, विनोद प्रजापति, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
