विवाहोत्सव के उपरांत रविवार को कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल (लाट) भैरव ने अष्ट भैरव संग खिचड़ी का स्वाद चखा।श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबधंक समिति के तत्वावधान में बाबा श्री के विग्रह का अद्भुत श्रृंगार कर पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, खीर आदि का भोग अर्पित किया गया।समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय ने माँ अन्नपूर्णेश्वरी का स्मरण कर भंडारे का प्रारम्भ कराया।मध्य रात्रि तक मंदिर के चारों ओर विशाल फर्श पर भक्तों की पंक्तियां लगी रहीं।भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।हर हर महादेव का उद्घोष संग मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा।पूजारी प्रद्युम्न मिश्रा ने धूप, दीप, पुष्प, कपूर, जल, चँवर आदि से बाबा श्री की विधिवत आरती उतारी।पूर्व मंत्री शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, वीडीए सदस्य अम्बरीश सिंह भोला, ज्ञानवापी केस में भगवान आदिविश्वेश्वर के प्रमुख अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने बाबा का दर्शन किया।उक्त अवसर पर बंसत सिंह राठौर, छोटेलाल जायसवाल, मुन्ना लाल यादव, रविंद्र त्रिपाठी, नंदलाल प्रजापति, छोट्टन केशरी, विक्रम सिंह राठौर, पार्षद रोहित जायसवाल, शिवम अग्रहरि, निक्की, बच्चे लाल, सुशील, रिंकू, मंदीप, कार्तिक, आदि उपस्थित रहें।
