सियोल। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है, जिसमें उदारवादी सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार और रूढ़िवादी पूर्व अभियोजक के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सबसे घनी आबादी वाले ग्योंगी प्रांत के पूर्व गर्वनर उदारवादी ली जेई-म्युंग और उनके मुख्य प्रतिद्बंद्बी एवं पूर्व महाअभियोजक यून सुक यियोल के बीच कांटे की टक्कर है और वे 1० अन्य उम्मीदवारों से कहीं आगे चल रहे हैं।

विजयी उम्मीदवार मई में राष्ट्रपति पद और दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के नेता के तौर पर पांच साल का कार्यकाल संभालेगा।
ली और यून के बीच हाल के इतिहास में सबसे कटु राजनीतिक प्रचार अभियान चला। हाल में दोनों इस पर सहमत हुए कि अगर वे जीत गए तो अन्य के खिलाफ राजनीति से प्रेरित जांच नहीं कराएंगे।

आलोचकों का कहना है कि किसी भी उम्मीदवार ने इस पर स्पष्ट रणनीति पेश नहीं की कि वे उत्तर कोरिया और उसके परमाणु हथियारों के खतरे से कैसे निपटेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *